शामली जनपद के ऊन से संवाददाता विकास कुमार की रिपोर्ट
दरअसल जनपद शामली में यमुना नदी के तटवर्ती इलाकों में ग्रामीणों को बाढ की चिंता सता रही है हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है और यमुना नदी उफान पर है। लगातार बढ़ रहे जल स्तर से यमुना के बांध में कटने सुरु हो गये है यमुना नदी के समीप बसे गांवों के किसानों को यमुना नदी में बढ रहे जल प्रवाह से फसलों सहित जान माल के नुकसान का डर सता रहा है। यमुना नदी के पानी की त्रीव गति से मगंलोरा भडी, साल्हापुर बांध की मिट्टी कट कट कर यमुना नदी में समा रही है। मंगलोरा व म्यान कस्बा के ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन को बार बार सूचना देने के बाद भी प्रशासन की नींद नहीं टूटी । जिसको लेकर ग्रामीणों ने यमुना नदी पर प्रदर्शन करते हुए अतिशीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की वहीं कांंग्रेस नेता ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द इस गम्भीर समस्या का समाधान करने की मांग की है इस दौरान,किसान सुभाष,देशपाल व ओमबीर ने बताया कि कितनी ही बार प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराया गया है किंतु कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।सुरेन्द्र, यशपाल व कालू का कहना है कि लगातार बढ़ रहे जल से कृषि भूमि की ढांग कट कट कर बह रही है जिससे खडी फसल का नुकसान होने की सम्भावना बढ़ गई है।किसान राजकुमार, बिजेन्द्र व जितेंद्र ने अपनी पीडा व्यक्त करते हुए बताया कि डर के मारे रात को नींद भी नहीं आती है। प्रशासन को अतिशीघ्र कोई ठोस कदम उठाना चाहिए।
प्रदर्शन करने वालो मे सुरेंद्र, यशपाल, राजेंद्र, बिजेन्द्र, कालू,राजकुमार,ओमवीर, जितेंद्र, सुभाष शर्मा ,सुधीर चौधरी, यश अत्रि आदि मौजूद रहे।




More Stories
सांस्कृतिक विविधता के रंगों से सजा वेदांता पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल जयंती पर विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
रामपुर तिराहा पुल के चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त मंत्री कपिल देव ने प्रमुख सचिव लोनिवि से वार्ता कर शीघ्र स्वीकृति के दिए निर्देश, 93 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को प्रेषित
एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया