शामली जनपद के ऊन से संवाददाता विकास कुमार की रिपोर्ट
जनपद शामली की तहसील ऊन क्षेत्र के गांव सापला में तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर जमा है जिससे गांव में संक्रामक रोगों का फैलने का खतरा बना हुआ है तथा लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। गांव सापला में तालाब का पानी ओवरफ्लो कर सड़कों पर जमा है हालात इतने बदतर है की सड़कों पर ही जमा गंदे पानी में जलकुंभी पैदा हो गई हैं सड़कों पर जमा गंदे पानी से संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा पैदा हो गया है पहले ही मौसम में गर्मी बढ़ने से बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है ऐसे में सड़कों पर जमा गंदा पानी लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर सकता है गंदे पानी की निकासी हेतु ग्राम पंचायत द्वारा पाइप भी डलवाए गए थे लेकिन उनसे भी पानी की निकासी नहीं हो रही है गांव वाले नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। गांव में मच्छरों की भरमार हो गई है पानी की दुर्गंध से आमजन परेशान हैं ग्राम पंचायत द्वारा धनराशि खर्च करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव रणवीर सिंह ने बताया कि पाइप डलवाए गए थे जो चोक हो गए हैं पंपसेट लगाकर पानी निकाला जाएगा।




More Stories
शामली में अंकित बालियान हत्याकाण्ड में बडी कार्यवाही, मुठभेड में दो शातिर शूटर हुए ढेर
मुजफ्फरनगर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में दरबार साहिब हॉल विस्तार का नींव पत्थर कार्यक्रम
अखिलेश यादव के बयान पर रालोद कार्यकर्ताओं में आक्रोश, महावीर चौक पर फूंका पुतला