बहसूमा। नगर क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद छठी बड़ी धूमधाम से मनाई गई। जिसमें जगह जगह कढ़ी चावल वितरित किए। श्रद्धालुओं ने प्रसाद लेकर मन्नते मांगी बताते चले कि नगर क्षेत्र में श्रीकृष्ण की छठी के अवसर पर कढ़ी चावल का वितरण किया गया। जिसमें समाजसेवियों ने जगह-जगह स्टाल लगाकर कढ़ी चावल का वितरण किया गया। क्षेत्र के गांव मोडखुर्द, शाहपुर, समसपुर, माखननगर, रहमापुर, रामराज एवं नगर के मोहल्ला सड़कवाला में स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में श्रीकृष्ण की छठी के अवसर पर कढ़ी चावल वितरित की गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने कढ़ी चावल खाकर मन्नतें मांगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से रविंद्र नागर, बिंदर चहल, प्रेम सिंह धीमान, दिले सिंह प्रजापति, अमरीश गोयल, शुभम गर्ग, पंकज गर्ग आदि लोग मौजूद रहे। वही रामराज में ब्राह्मण समाज के विधानसभा अध्यक्ष विधिचंद शर्मा के नेतृत्व में कढ़ी चावल वितरित किए गए। इस मौके पर मुख्य रूप से आशीष उपाध्याय, मोनू बंसल, सुदर्शन गोयल, ठाकुर जयपाल सिंह, राजीव छाबड़ा, श्रेयांश जैन, विजय चुग, विकास बंसल, विपिन मनचंदा, सचिन अरोड़ा, अमित जैन, डॉक्टर श्रीपाल कोहली, शोभित जैन, सचिन शर्मा, अमित जैन, सत्येंद्र शर्मा, सुरेंद्र शर्मा आदि का सहयोग रहा।




More Stories
सांस्कृतिक विविधता के रंगों से सजा वेदांता पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल जयंती पर विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
रामपुर तिराहा पुल के चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त मंत्री कपिल देव ने प्रमुख सचिव लोनिवि से वार्ता कर शीघ्र स्वीकृति के दिए निर्देश, 93 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को प्रेषित
एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया