November 7, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

बॉबी त्यागी इन्द्रलोक बने समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष

मुजफ्फरनगर। संवाददाता- सूर्यकान्त त्यागी/हिमांशु पाल की रिपोर्ट। मुजफ्फरनगर जनपद में समाजवादी पार्टी द्वारा नियुक्त किए गए नए जिलाध्यक्ष जिया चौधरी द्वारा मुजफ्फरनगर के प्रतिष्ठित संस्थान इंद्रलोक के संचालक और प्रसिद्ध समाजसेवी पुष्पेंद्र त्यागी उर्फ बॉबी को महानगर अध्यक्ष मुजफ्फरनगर की कमान सौंपी गई है इस घोषणा के बाद पूरे जिले और त्यागी समाज में हर्ष की लहर देखने को मिली। वही पुष्पेंद्र त्यागी उर्फ बॉबी ने समाजवादी पार्टी द्वारा दिए गए इस दायित्व को संभालने के साथ-साथ कहा कि वह समाज और क्षेत्र के सभी कार्य को कर्तव्य निष्ठा के साथ करेंगे वहीं उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है इस जिम्मेदारी का वह पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

उन्होंने इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित जिला अध्यक्ष बनाए गए जिया चौधरी का आभार व्यक्त किया

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!