अमरोहा। रिपोर्ट- अरशद चौधरी। हसनपुर नगर के एक होटल में विश्व हिंदू महासंघ द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदुओं को एकत्र करने पर बल दिया गया।
बता दें कि हसनपुर नगर में चकौरी मार्ग पर स्थित एक होटल में विश्व हिंदू महासंघ की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय प्रभारी हरिसरन नारायण जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत विश्व हिंदू महासंघ एक सद्भावना महायज्ञ करने जा रहा है। जिसका उद्देश्य विश्व भर के हिंदुओं को एकत्र का अपनी सद्भावना देना है। जिसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वही,मुरादाबाद मंडल प्रभारी अजय रस्तोगी ने बताया कि विश्व हिंदू महासंघ समय-समय पर कार्यक्रम कर हिंदुओं को जागृत करने का कार्य कर रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विवेक शर्मा, प्रभारी विनय कुमार,उपाध्यक्ष ऋषभ कश्यप,संजय,हुकम सिंह, राहुल,रवि शंकर,विकसित, योगेंद्र,अमित,मोहित मातृशक्ति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, रेखा आदि मौजूद रहे।




More Stories
शामली में अंकित बालियान हत्याकाण्ड में बडी कार्यवाही, मुठभेड में दो शातिर शूटर हुए ढेर
मुजफ्फरनगर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में दरबार साहिब हॉल विस्तार का नींव पत्थर कार्यक्रम
अखिलेश यादव के बयान पर रालोद कार्यकर्ताओं में आक्रोश, महावीर चौक पर फूंका पुतला