उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी का उस समय जमावड़ा देखने को मिला।

जब सूचना थी कि उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग मुजफ्फरनगर से होते हुए जनपद सहारनपुर के देवबंद में उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता की मृत्यु के बाद उनके पिता को शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए देवबंद के लिए जा रहे है तभी जनपद मुजफ्फरनगर में भाजपाई उनकी एक झलक पाने के लिए कस्बा खतौली से लेकर मुजफ्फरनगर हाईवे पर कई जगह इकट्ठा हुए।

हालांकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष गाड़ी से नहीं उतरे और चंद मिनट में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और आगे के लिए रवाना हो गए। हर भाजपा कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ सेल्फी और फोटो खिंचवाने का इच्छुक था मगर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का यह सपना केवल सपना बनकर रह गया इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मीडिया से भी वार्ता नहीं की उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहां की माननीय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जी को राज्य मंत्री बृजेश सिंह के पिता को शोक संवेदना व्यक्त करने जाना है इसलिए फूल मालाओं से उन्होंने पहले ही मना कर दिया था और समय कम होने के चलते हुए सीधे निकल गए और इसी वजह से वह वार्ता नहीं कर पाए।




More Stories
किसान इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से बढ़ाया विद्यालय का मान
गरीब पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग, एसडीएम से मिला भाकियू (तोमर) का प्रतिनिधिमंडल