मुजफ्फरनगर जनपद में बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया 77 वें गणतंत्र दिवस, इसी क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट प्रांगण में झंडा फहराने के साथ साथ राष्ट्रीय गान को दोहराया जिसको उपस्थित सभी कलेक्ट्रेट के अधिकारियों कर्मचारियों ने भी दोहराया, इसके उपरांत उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी अधिकारी गणों एवं कर्मचारीयों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ भी दिलाई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा स्वर्गाधिस महान महात्माओं को नमन किया, जिनके त्याग एवं बलिदान फल स्वरुप हम एक लोक कल्याणकारी गणराज्य में रहकर प्रभुत्वशाली पूरे विश्व को नई दिशा देने वाले राष्ट्र के सब नागरिकों को नमन करते हैं, कि उन सभी स्वतंत्रता सेनानीयों परिवार से आए परिजनों को नमन किया,जिन्होंने त्याग व बलिदान के कारण मुजफ्फरनगर का स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में नाम रोशन किया।


उन्होंने कहा कि हम लोग लगातार इस संबंध में बात करते हैं की एक स्वतंत्र देश के एक सम्मानित नागरिक के रूप में देश की एकता और अखंडता व्यक्ति गरिमा को स्थापित करने के लिए हम सभी के बराबर जिम्मेदारी है और नीति ने हमको ऐसा मौका दिया है कि जहां हम समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की सेवा करने और राष्ट्र को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग कर सकते हैं, अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर सकते हैं, अपने कर्तव्यों का पालन कर सकते हैं, इस भाव से आप सभी से आशा करता हूं, कि आप आने वाले समय में देश की समृद्धि के लिए एकता और अखंडता स्थापित करने के लिए हम सभी मिलकर अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे और जो हमारी जिम्मेदारियां हैं, उनका भी हम पूरी निष्ठा के साथ पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे समाज का ऐसा व्यक्ति जो किन्हीं कारणों से विकास की धारा में अपने को शामिल नहीं कर पाया है,उनको आगे बढ़ाने में हम लोग बहुत बेहतर ढंग से काम कर सकते हैं । उन्होंने कहा कि हम सभी अपने दायित्व का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे उन्होंने सभी अधिकारी गणों कर्मचारी एवं नागरिकों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार,अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुशील कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश, उप जिलाधिकारी बुढ़ाना, कृष्णकांत, डिप्टी कलेक्टर राहुल देव भट्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री रमेश यादव, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट सैफालिका साहनी, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट शौकत हुसैन, महासचिव उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्री शाखा मु0 मनीष कुमार शर्मा आदि ने गणतंत्र दिवस पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये। जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार जनों को शाल व मिठाई तथा छाता देकर एवं स्कूली बच्चों को स्कूली बैग व मिठाई देकर सम्मानित किया।

अवसर पर अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार,अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुशील कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश, उप जिलाधिकारी बुढ़ाना, कृष्ण कांत, डिप्टी कलेक्टर राहुल देव भट्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी अधिकारी रमेश यादव, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट सैफालिका साहनी, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट शौकत हुसैन, महासचिव उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्री शाखा मु0 मनीष कुमार शर्मा सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी गण/कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहे।





More Stories
किसान इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से बढ़ाया विद्यालय का मान
गरीब पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग, एसडीएम से मिला भाकियू (तोमर) का प्रतिनिधिमंडल
मुजफ्फरनगर दैनिक जागरण के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट भूषण भास्कर को मेरठ में नारद सम्मान पुरस्कार से किया सम्मानित