April 17, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

मुजफ्फरनगर : गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन जनपद शाखा मुजफ्फरनगर की मासिक सभा पेंशन भवन, भोपा रोड मुजफ्फरनगर मे संपन्न हुई। सभा की अध्यक्षता इंजीo आरके गोयल ने की एवं संचालन महामंत्री इंजी डी के गुप्ता द्वारा किया गया l गणतंत्र दिवस के अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजी डी पी जैन, आरके गोयल,डीके गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा सामूहिक राष्ट्रगान हुआ l सुभाष चंद्र अग्रवाल, वेद प्रकाश आदि पेंशनर्स साथियो ने देश भक्ति के तराने गाकर समा बांध दिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी पी जैन ने विभिन्न समस्याओं पर अपने विचार रखे। रामबीर सिंह ने आठवे वेतन आयोग में पेंशन रिवीजन को भी शामिल करने के लिए देशभर में पेंशनर संगठनों द्वारा चलाये जा रहे अभियान की जानकारी साझा की ।इंजी बी बी गुप्ता ने बताया की भारत सरकार द्वारा पेंशनर्स की समस्याओं पर गहन विचार विमर्श किया जा रहा है। इंजी यू सी वर्मा द्वारा सभी पेंशनर्स को एकजुट रहने का आह्वान किया गया l सभा की अध्यक्षता कर रहे इंजी आरके गोयल द्वारा वर्ष 2000 के बाद नियुक्त सरकारी कर्मचारियो को भी पुरानी पेंशन स्कीम लागू करते हुए पेंशन देने की मांग भी रखी गई तथा उन्होंने बताया कि पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा अनेको सामाजिक कार्य भी किए जाते हैं । दिवंगत साथियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखते हुए सभा का समापन किया गया l सभा में इंजी सुभाष चंद्र अग्रवाल, योगेश कुमार ,आर के गोयल, रामबीर सिंह, बीबी शर्मा, उमेश चंद वर्मा, विजय मित्तल, बृजमोहन अग्रवाल,आर सी बंसल आदि भारी संख्या मे पेन्शनरस ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत मे सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।

About The Author

error: Content is protected !!