मुजफ्फरनगर के जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल जिंदल और उनके परिजन बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि अनिल जिंदल अपने परिवार के साथ कार से मेरठ से मुजफ्फरनगर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार जानसठ फ्लाइओवर बाईपास पर पहुंची, तभी आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के दौरान ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया और उसी समय सड़क पर जा रहे एक बाइक सवार को भी टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार इकरार और उसकी पत्नी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रक उनकी बाइक को काफी दूरी तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों की मदद की। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने ट्रक और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।




More Stories
मुजफ्फरनगर में बुर्कानशीं महिला ने चंद सेकेण्ड में साफ किया कीमती सूट
प्रो0 महादेव लाल श्रॉफ की जयंती पर राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस/फार्मा अन्वेषण मनाया गया
हिरण्यकश्यप पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन