April 23, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

खरदौनी में भाकियू तोमर की बैठक, 50 ग्रामीणों ने ली सदस्यता, बिजली बिलों को लेकर फूटा आक्रोश

मेरठ। बहसूमा। ग्राम खरदौनी में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष चौधरी इंतज़ार देशवाल के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक के दौरान संगठन की नीतियों से प्रभावित होकर 50 ग्रामीणों ने भाकियू तोमर की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए साजिद प्रधान को जिला उपाध्यक्ष तथा जब्बार चौहान को युवा जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष साजिद प्रधान ने ग्रामीणों की समस्याएं रखते हुए कहा कि गांव में बिजली विभाग की मनमानी चरम पर है। आरोप लगाया कि चार हजार रुपये के बकाया बिल पर भी घरों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जिससे जनता में भारी रोष व्याप्त है। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चौधरी इंतज़ार देशवाल ने कहा कि इस गंभीर समस्या को लेकर जल्द ही बिजली विभाग के एक्सईएन से वार्ता की जाएगी। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के निर्देशानुसार मवाना स्थित एक्सईएन कार्यालय पर एक बड़ी किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा।बैठक में संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता आकिल राणा, मुंशब भाई, अभिषेक चौधरी, साबी भाई, अब्बास भाई, कलीम प्रधान, मौसम चौधरी, सुलेमान प्रधान, जान मोहम्मद, तनवीर चौधरी सहित अनेक किसान व ग्रामीण मौजूद रहे। बैठक के माध्यम से किसानों की एकजुटता और जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का संकल्प लिया गया।

About The Author

error: Content is protected !!