May 19, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

पी. एम. राजकीय इंटर कॉलेज में भव्य क्रीड़ा वार्षिक उत्सव का आयोजन

मुजफ्फरनगर: समग्र शिक्षा (माध्यमिक) उत्तर प्रदेश के निर्देशन में पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में क्रीड़ा गतिविधियों के अंतर्गत भव्य क्रीड़ा वार्षिक उत्सव एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक , मुजफ्फरनगर राजेश श्रीवास, प्रधानाचार्य श्री सुभाषचंद एवं उप प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट नितिन कुमार द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों के भव्य स्वागत के पश्चात जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश श्रीवास ने,विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चन्द एवं उप प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट नितिन कुमार, एन. एफ. सी. प्रभारी प्रमोद कुमार, जिला क्रीड़ा सचिव सत्यकाम तोमर, जिलाध्यक्ष डॉक्टर राहुल कुशवाहा एवं कैप्टन बबीता राणा ने क्रीड़ा मैदान में खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया एवं श्रेष्ठ खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में संगीत शिक्षिका पूनम रानी द्वारा निर्देशित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विद्यालय की शैक्षिक रिपोर्ट, शिक्षणेत्तर गतिविधियों में प्राप्त शानदार उपलब्धियों से अवगत कराया गया। आज के कार्यक्रम में उत्साह एवं उमंग के साथ कबड्डी,खो खो वॉलीबॉल,दौड़ ,म्यूजिकल चेयर एवं रस्साकसी खेल प्रतियोगिताएं सभी वर्गों में व्यायाम शिक्षिका सीमा रानी जी के कुशल निर्देशन में संपन्न हुए।

इस अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। एन सी सी कैडेट समीर मलिक को ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए एवं अक्षरा को स्टेट लेवल पर जूडो कराटे में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथियों के रूप में आए डॉ विकास काकरान ,रणवीर सिंह , अंशु सिंह, प्रीति चौधरी गया प्रसाद ने अपने उद्बोधन में बच्चों का मार्गदर्शन किया और प्रतिभा संपन्न विद्यार्थियों एवं तरुण खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ममता, गीता, अनिल, सोहन पाल,ब्रह्मप्रकाश, राकेशपल राकेश मालिक प्रवीण, भूपेंद्र आर्य, आकांक्षा, वंदना, सीमा, नेहा, सरिता, नीतू, सरताज अली, राजीव गोयल, रकम सिंह, मनोज दीक्षित, मोहित, आदर्श , सुप्रिया, सना ,रितेश आदि का विशेष योगदान रहा।

क्रीड़ा उत्सव के के सफल संचालन में क्रीड़ा प्रभारी सीमा रानी, एवं कोच राकेश जी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य जी ने विजयी बच्चों को मैडल , शील्ड प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए एवं आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को खेल भावना से खेल में प्रतिभाग करने लिए प्रेरित किया परीक्षार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए शुभाशीष एवं शुभकामनाएं दी। यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। कार्यक्रम का सफल एवं ओजस्वी संचालन सुचित्रा सैनी ने किया।

About The Author

error: Content is protected !!