April 19, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

पुट्टी इब्राहिमपुर में उन्नति कृषि स्टोर का शुभारंभ, किसानों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

मुजफ्फरनगर।टिकोला शुगर मिल्स लिमिटेड (यूनिट–टिकोला) के सहयोग से उन्नति कृषि स्टोर का शुभ उद्घाटन बृहस्पतिवार को पुट्टी इब्राहिमपुर (मुजफ्फरनगर) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री वेदांत स्वरूप जी (मालिक) ने फीता काटकर स्टोर का लोकार्पण किया।इस अवसर पर मिल के अधिशासी अध्यक्ष श्री हिमांशु मंगलम, गन्ना समिति रामराज के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, श्री सुनील दत्ता (जीएम केन), मोहनलाल शर्मा (एजीएम), श्री अविनाश सिंह (डीजीएम केन), नितिन अरोड़ा (गन्ना विकास हेड), श्री अनुपम दहिया (ब्लॉक इंचार्ज), डिप्टी सुपरवाइजर सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही श्री रामपाल सिंह, श्री गुरदेव सिंह एवं श्री संजीव प्रधान सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। किसानों ने बताया कि इस स्टोर के खुलने से खेती से जुड़ी सभी आवश्यक वस्तुएं जैसे बीज, खाद, कीटनाशक, कृषि उपकरण आदि एक ही स्थान पर उचित एवं किफायती दरों पर उपलब्ध होंगी, जिससे उनका समय, पैसा और परिश्रम बचेगा।

उन्नति कृषि स्टोर का मुख्य उद्देश्य किसानों को डिजिटल और पारंपरिक तरीकों से जोड़ते हुए उनकी दैनिक कृषि आवश्यकताओं को पूरा करना है। स्टोर पर खेती से संबंधित सभी उत्पादों के साथ-साथ अन्य उपयोगी सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।मुख्य अतिथि श्री वेदांत स्वरूप जी ने कहा कि यह स्टोर किसानों की उन्नति के लिए समर्पित है और ग्रामीण क्षेत्रों तक आधुनिक सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।कार्यक्रम के अंत में टिकोला शुगर मिल्स लिमिटेड के प्रबंधन ने सभी किसानों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

About The Author

error: Content is protected !!