रमज़ान के पाक महीने में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बना रोजा इफ्तार
चरथावल। रिपोर्ट- जावेद आलम। मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र के ग्राम कुल्हेड़ी में आयोजित रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम ने सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की। कार्यक्रम में सभी समुदायों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एकता और सद्भाव का संदेश दिया।
इफ्तार पार्टी में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रंजन वीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने रोज़ेदारों के साथ इफ्तार कर रमज़ान की मुबारकबाद दी और कहा कि यह पवित्र महीना इंसानियत, सब्र और त्याग की सीख देता है।कार्यक्रम में गांव के गणमान्य लोग, बुजुर्ग, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्र की खुशहाली, अमन-चौन और तरक्की के लिए दुआ की।इफ्तार आयोजन का समापन आपसी मेल-मिलाप और भाईचारे के संदेश के साथ हुआ, जिसने सामाजिक एकता को और मजबूत किया।




More Stories
29 सितम्बर को शहर में निकाली जाएगी भव्य वार्षिक रथयात्रा, शामिल होंगे कई प्रसिद्ध बैंड बाजे, भजन मंडली, ढोल पार्टी, झाकियां, जगह-जगह होगा स्वागत
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र में खेत में मिला ग्राम प्रधान पुत्र का शव, पुलिस जांच में जुटी