April 19, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

होली और रमजान को लेकर प्रशासन अलर्ट, पैदल गश्त कर लिया व्यवस्थाओ का जायजा

होली और रमजान को लेकर प्रशासन अलर्ट, पैदल गश्त कर लिया व्यवस्थाओ का जायजा

होली और रमजान को लेकर प्रशासन अलर्ट, पैदल गश्त कर लिया व्यवस्थाओ का जायजा

मुजफ्फरनगर। आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह ‘अलर्ट मोड’ पर है। पवित्र रमजान माह और रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए खाकी ने अपनी कमर कस ली है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने और आमजन में विश्वास जगाने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल द्वारा पैदल मार्च निकाला गया। एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा के नेतृत्व में निकले इस पैदल मार्च में नगर कोतवाली, थाना सिविल लाइंस, नई मंडी कोतवाली और खालापार थाने की भारी पुलिस फोर्स शामिल रही। अधिकारियों ने न केवल मुख्य बाजारों बल्कि तंग गलियों और संवेदनशील चौराहों का भी भ्रमण कर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। पैदल मार्च के दौरान बाजारों में विशेष सतर्कता बरती गई, ताकि त्योहारों की खरीदारी के समय किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। एएसपी ने स्पष्ट किया है कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था केवल जमीन तक सीमित नहीं है। ड्रोन कैमरों के जरिए भीड़भाड़ वाले इलाकों और ऊंची छतों की निगरानी की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद किया और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। हुड़दंगियों और अराजक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। नागरिक अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। त्योहारों का आनंद एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए लें। एएसपी ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। होली पर शराब पीकर सड़कों पर तेज गति से बाइक दौड़ने वाले और हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। शांतिपूर्ण तरीके से सभी त्योहार मनाए।

About The Author

error: Content is protected !!