मातृ समृद्धि उत्सव 2.0 में मातृशक्ति का सम्मान, प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा
मेरठ/बहसूमा।(परविन्दर) बहसूमा क्षेत्र के उत्तम पब्लिक स्कूल, रहावती में ‘मातृ समृद्धि उत्सव सीजन 2.0’ बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया। माताओं के प्रेम, समर्पण और समाज निर्माण में उनकी प्रेरणादायक भूमिका को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में मातृशक्ति का उत्साह देखते ही बनता था। विद्यालय में यह आयोजन लगातार दूसरे वर्ष संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती प्रतिभा सिंह, थाना अध्यक्ष बहसूमा, तथा अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती खुशबू उपाध्याय, फॉरेस्ट ऑफिसर हस्तिनापुर रेंज, ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि ने महिलाओं को आपातकालीन सेवाओं के हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1091 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी देते हुए सुरक्षा और जागरूकता का संदेश दिया। वहीं अति विशिष्ट अतिथि ने संयुक्त परिवार की महत्ता और संस्कारों से समृद्ध समाज निर्माण पर जोर दिया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जबकि माताओं ने कविता, भजन, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतिभागी माताओं को सम्मानित किया गया और विभिन्न लकी ड्रॉ तथा बंपर पुरस्कारों ने आयोजन में उत्साह भर दिया। फूलों से होली खेलकर पर्यावरण संरक्षण और इको-फ्रेंडली होली का संदेश भी दिया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ममता चौधरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए जल संरक्षण व वृक्षारोपण का संदेश दिया। अंत में प्रबंधक श्री सी.एस. चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूजा गुप्ता एवं श्रीमती नौशाबा परवीन ने संयुक्त रूप से किया।




More Stories
मुजफ्फरनगर में बुर्कानशीं महिला ने चंद सेकेण्ड में साफ किया कीमती सूट
प्रो0 महादेव लाल श्रॉफ की जयंती पर राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस/फार्मा अन्वेषण मनाया गया
हिरण्यकश्यप पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन