April 19, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

मेरठ के रामराज स्थित रामराज के दशमेश पब्लिक स्कूल में हर्षाेल्लास के साथ मनाई होली

मेरठ के रामराज स्थित रामराज के दशमेश पब्लिक स्कूल में हर्षाेल्लास के साथ मनाई होली

मेरठ के रामराज स्थित रामराज के दशमेश पब्लिक स्कूल में हर्षाेल्लास के साथ मनाई होली

मेरठ/बहसूमा।(परविन्दर) । मेरठ जनपद के रामराज स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल के परिसर में होली का त्योहार बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और होली के गीतों पर थिरक कर माहौल को रंगमय बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. सिम्मी सहोता एवं प्रधानाचार्य आमिर खान ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें बुराई पर अच्छाई की जीत और प्रेम व सद्भाव का संदेश प्रमुख रूप से प्रस्तुत किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा “कान्हा संग होली” नृत्य ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। छात्रों ने एक-दूसरे को गुलाल व तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय प्रबंधन ने पर्यावरण संरक्षण का विशेष संदेश भी दिया। डॉ. सिम्मी सहोता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जल संरक्षण पर बल दिया और रासायनिक रंगों के स्थान पर हर्बल रंगों के उपयोग की अपील की। प्रधानाचार्य आमिर खान ने कहा कि होली प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देने वाला पावन पर्व है।

इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर स्वाति अरोड़ा, मनजोत कौर, हर्षिका अरोड़ा, गुरजीत कौर, अमृतपाल कौर, प्रियंका, मोनिका, कोमल, खुशबू, हरप्रीत कौर, प्रभजोत कौर, रेनू, लक्ष्मी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं

About The Author

error: Content is protected !!