इंडियन पोटाश लिमिटेड डिस्टलरी यूनिट रोहाना कलां में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह - 2026 का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (अनिल त्यागी) जनपद मुजफ्फरनगर के रोहाना कलां स्थित इंडियन पोटाश लिमिटेड, डिस्टलरी एवं कंप्रेस्ड बायो गैस यूनिट में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह-2026 के अंतर्गत सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजन का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा के महत्व, दुर्घटना रोकथाम तथा सुरक्षित कार्य व्यवहार के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई गई और सुरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त कार्यस्थल बनाने का संकल्प लिया गया।
कारखाने में कार्यक्रम का शुभारम्भ यूनिट हेड श्री रमेश कुमार शर्मा जी एवं एजीएम (प्रोडक्शन) श्री भारत कुमार जी की उपस्थिति में किया गया। कारखाने में सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ फायर एवं सुरक्षा अधिकारी मोहित कुमार बालियान के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्षों एवं प्लांट के कर्मचारियों की उपस्थिति रही। प्रबंधन द्वारा सभी कर्मचारियों से कारखाने में सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित कार्य संस्कृति को अपनाने की अपील की गई।
राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 4 मार्च से 10 मार्च तक मनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत पूरे सप्ताह विभिन्न सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।




More Stories
मुजफ्फरनगर में उत्तर भारत की सबसे बड़ी श्री बालाजी शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ, 24 घंटे शहर में गूंजेंगे जयकारे
कब होगा होली दहन? जानिये ज्योतिषाचार्य पंडित विनय शर्मा से!
होली और रमजान को लेकर प्रशासन अलर्ट, पैदल गश्त कर लिया व्यवस्थाओ का जायजा