May 2, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के राजपुर छाजपुर गांव में 26 वर्षीय रूबी कश्यप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के राजपुर छाजपुर गांव में 26 वर्षीय रूबी कश्यप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के राजपुर छाजपुर गांव में 26 वर्षीय रूबी कश्यप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के राजपुर छाजपुर गांव में 26 वर्षीय रूबी कश्यप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
रूबी कश्यप की शादी करीब तीन साल पहले 14 फरवरी 2023 को राजपुर छाजपुर निवासी गौरव पुत्र रमेश के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार करीब सात लाख रुपये खर्च किए थे। मृतका के भाई सुमित ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज की मांग को लेकर रूबी को प्रताड़ित करते थे।
परिजनों के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे उन्हें रूबी की मौत की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग तुरंत राजपुर छाजपुर गांव पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
मोहम्मदपुर माजरा निवासी सुमित कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर रूबी को परेशान करते थे और आए दिन उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। आरोप है कि 5 मार्च 2026 को पति गौरव, ससुर रमेश, सास बिंदो देवी और ननद कविता ने मिलकर रूबी के साथ मारपीट की, जिसके बाद उसने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
बताया गया है कि मृतका का एक करीब एक वर्ष का बच्चा भी है। बुढ़ाना प्रभारी सुभाष बाबू अत्री ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिये और कहा है कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

error: Content is protected !!