मुजफ्फरनगर। जनपद में तेज-तर्रार छवि के लिए पहचाने जाने वाले पूर्व इंस्पेक्टर एवं सीओ बले सिंह के पुत्र ओजस्वी चावला के एडिशनल एसपी पद पर पदोन्नत होने से जिलेभर में खुशी की लहर है। उनकी इस उपलब्धि पर सामाजिक, राजनीतिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। ओजस्वी चावला की इस महत्वपूर्ण सफलता पर उनके पिता र्व इंस्पेक्टर एवं सीओ बले सिंह को लोगों ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जनपद के गणमान्य लोगों, पुलिस अधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने सीओ से एडिशनल एसपी बने ओजस्वी चावला को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।




More Stories
गरीब पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग, एसडीएम से मिला भाकियू (तोमर) का प्रतिनिधिमंडल
मुजफ्फरनगर दैनिक जागरण के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट भूषण भास्कर को मेरठ में नारद सम्मान पुरस्कार से किया सम्मानित
भारत आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में ग्रेजुएशन सेरोमनी का आयोजन किया गया