गरीब पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग, एसडीएम से मिला भाकियू (तोमर) का प्रतिनिधिमंडल
ककरौली । भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ग्राम रूडकली फतेह अली के गरीब पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय पहुंचा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी रश्मि लाम्बा से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया और पीड़ित परिवार की समस्याओं को गंभीरता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे तहसील अध्यक्ष शानु पहलवान ने बताया कि पीड़ित परिवार लंबे समय से न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है, लेकिन अब तक उसे उचित राहत नहीं मिल सकी है।

उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम रश्मि लाम्बा ने संगठन के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य करेगा। इस मौके पर युवा ब्लॉक अध्यक्ष नितिन शर्मा, युवा ब्लॉक प्रभारी रिहान अली, युवा ब्लॉक उपाध्यक्ष अनस, युवा ब्लॉक सचिव अब्दुल समद, किसान नेता रईस अहमद, युवा ग्राम अध्यक्ष आस मोहम्मद, खालिद गय्यूर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।




More Stories
मुजफ्फरनगर दैनिक जागरण के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट भूषण भास्कर को मेरठ में नारद सम्मान पुरस्कार से किया सम्मानित
भारत आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में ग्रेजुएशन सेरोमनी का आयोजन किया गया
मुजफ्फरनगर में उत्तर भारत की सबसे बड़ी श्री बालाजी शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ, 24 घंटे शहर में गूंजेंगे जयकारे