मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र में खेत में मिला ग्राम प्रधान पुत्र का शव, पुलिस जांच में जुटी
पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरेटी गांव में सुबह-सुबह एक खेत में 19 साल के किशोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान गांव के ही प्रधान के बेटे के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र का हरेटी गांव आज उस वक्त दहल गया, जब दिन निकलते ही एक खेत से 19 वर्षीय किशोर का शव बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त गांव के प्रधान विवेक राठी के बेटे रोहन राठी के रूप में हुई है। प्रधान के बेटे का शव मिलने की खबर जैसे ही गांव में फैली, वहां सनसनी और दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुरकाजी पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) अमृत जैन और क्षेत्राधिकारी (CO) सुनील कुमार भी फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और मुआयना किया। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य (Evidences) जुटाए गए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह हत्या का मामला लग रहा है। एसपी अमृत जैन ने घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं और जांच के लिए पुलिस की 3 विशेष टीमों का गठन कर दिया गया है।




More Stories
29 सितम्बर को शहर में निकाली जाएगी भव्य वार्षिक रथयात्रा, शामिल होंगे कई प्रसिद्ध बैंड बाजे, भजन मंडली, ढोल पार्टी, झाकियां, जगह-जगह होगा स्वागत
रोहाना समिति की वार्षिक आम सभा संपन्न, किसानों ने अधिकारियों के सामने उठाई खाद-बीज और तौल की समस्याएं।