September 25, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

शामली में खनन अधिकारी और सहायक को एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार, 60 लाख बरामदगी का दावा

शामली में खनन अधिकारी और सहायक को एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार, 60 लाख बरामदगी का दावा

शामली में मेरठ विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन अधिकारी सुधाकर सिंह और उनके सहायक सद्दाम को गिरफ्तार किया है। दोनों पर पट्टा आवंटित करने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप है। विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई पीड़ित परमाल की शिकायत के आधार पर की।
बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बाद मेरठ से पहुंची विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए खनन अधिकारी और उनके सहायक को हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों से आदर्श मंडी थाने में विजिलेंस टीम पूछताछ कर रही है। टीम द्वारा खनन अधिकारी के कार्यालय और आवास पर भी जांच की गई।
विजिलेंस की कार्रवाई के दौरान आरोपी खनन अधिकारी के कार्यालय और घर से करीब 60 लाख रुपये बरामद होने की बात सामने आई है। हालांकि बरामद रकम और कार्रवाई से जुड़े अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद होने की उम्मीद है।
खनन अधिकारी की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। विजिलेंस टीम मामले में रिश्वतखोरी के आरोपों से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई विजिलेंस टीम द्वारा की जा रही है।

About The Author

error: Content is protected !!