October 14, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

विज्ञान प्रदर्शनी में वेदांता पब्लिक स्कूल का परचम, दिव्यांशी, वर्णिका और परीक्षित ने हासिल किया द्वितीय स्थान

विज्ञान प्रदर्शनी में वेदांता पब्लिक स्कूल का परचम, दिव्यांशी, वर्णिका और परीक्षित ने हासिल किया द्वितीय स्थान

विज्ञान प्रदर्शनी में वेदांता पब्लिक स्कूल का परचम, दिव्यांशी, वर्णिका और परीक्षित ने हासिल किया द्वितीय स्थान

मुजफ्फरनगर। वेदांता पब्लिक स्कूल, सिखेड़ा के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों दिव्यांशी, वर्णिका एवं परीक्षित ने मुजफ्फरनगर के प्रतिष्ठित विद्यालय माउंट लिटरा जी स्कूल में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

विद्यालय के प्रबंधक श्री सुशील सिंह आर्य ने विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि प्रत्येक प्रतियोगिता में भाग लेना सफलता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विद्यार्थियों को असफलता से कभी घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि छोटी-छोटी सफलताएँ ही भविष्य में बड़ी उपलब्धियों का मार्ग प्रशस्त करती हैं। निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और लगन से जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विवेक चौधरी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि चुनौतियों और प्रतियोगिताओं को स्वीकार करना ही एक आदर्श विद्यार्थी की पहचान है। विज्ञान प्रदर्शनी जैसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नई खोज करने की भावना विकसित करती हैं।

विद्यार्थियों की इस सफलता में विज्ञान अध्यापिका श्रीमती निकिता चहल का विशेष योगदान रहा। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा उनका उचित मार्गदर्शन किया।

विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सफलता से समस्त वेदांता परिवार गौरवान्वित है।

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!