शहीदों की याद में दीप प्रज्जवलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सहारनपुर। चौैरी चौरा शताब्दी महोत्सव के अवसर पर प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को लोहा बाजार में स्थित शहीद स्मारक स्थल पर जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 एस चन्नप्पा सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर एवं राष्ट्र धुन बजाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि हमारे बलिदानियों की अमर गाथाएं है। आजादी के लिए हमारे वीरों ने अपने प्राणों की परवाह न कर हमें आजादी दिलाई। उन्होंने शहीदों के सम्मान में दीप प्रज्जवलन कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0एस0चन्नप्पा, महानगर अध्यक्ष भाजपा राकेश जैन, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।




More Stories
शामली में अंकित बालियान हत्याकाण्ड में बडी कार्यवाही, मुठभेड में दो शातिर शूटर हुए ढेर
मुजफ्फरनगर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में दरबार साहिब हॉल विस्तार का नींव पत्थर कार्यक्रम
अखिलेश यादव के बयान पर रालोद कार्यकर्ताओं में आक्रोश, महावीर चौक पर फूंका पुतला