सुशील कपिल सर्वसम्मत्ति से ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की सहारनपुर महानगर इकाई के अध्यक्ष घोषित
संगठन की अनुशासन समिति के अनुमोदन के बाद संगठन के जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा ने की सुशील कपिल के नाम की घोषणा
सहारनपुर-ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला कार्यालय पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की अनुशासन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की अनुशासन समिति में शामिल वरिष्ठ पत्रकार राज कुमार शर्मा(नागल),श्याम कुमार सैनी(चिलकाना),अनीस सिद्दक्की,हरजीत सिंह रंगुला(सरसावा) के सम्मुख संगठन के महानगर प्रभारी कमल कश्यप द्वारा महानगर अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित 4 पत्रकार यथा नवाज़िश खान,अनीस सिद्दकी, सतीश आजाद,सुभाष कश्यप व सुशील कपिल के नामो पर चर्चा की गयी जिसके बाद सुशील कपिल को छोड़ अध्यक्ष पद पर अन्य सभी ने अपने नाम वापिस ले लिए जिसके बाद ग्रामीण पत्रकार एसोसिएसन की अनुशासन समिति के अनुमोदन पर संगठन के महामंत्री नवाज़िश खान, महामंत्री अनुज स्वामी,संगठन प्रवक्ता मनोज कश्यप,जिला सचिव सुधीर गुम्बर,जिला प्रचार मंत्री प्रदीप चौहान आदि पत्रकारों की मौजूदगी में संगठन के जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा को दी जिसके बाद ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा ने वरिष्ठ पत्रकार सुशील कपिल को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का महानगर अध्यक्ष घोषित कर दिया है।




More Stories
सांस्कृतिक विविधता के रंगों से सजा वेदांता पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल जयंती पर विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
रामपुर तिराहा पुल के चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त मंत्री कपिल देव ने प्रमुख सचिव लोनिवि से वार्ता कर शीघ्र स्वीकृति के दिए निर्देश, 93 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को प्रेषित
एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया