भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई।
गागलहेड़ी। में मुनीश धीमान के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रेरणा पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि (11 फरवरी) को समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिपाल बाल्मीकि रहे उपस्थित वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत कर एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे उन्हें राजनीति के अतिरिक्त साहित्य के साथ साथ हिंदी और अंग्रेजी भाषाओ में कई लेख लिखे, जो विभिन्न पत्र- पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए।
तथा केंद्र सरकार के लोक कल्याण बजट पेश करने के लिए धन्यवाद अदा किया गया ओर महिपाल बाल्मीकि को मण्डल प्रभारी बनाये जाने पर उनका फूलमाला पहनाकर सभी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए बधाई दी।
मण्डल प्रभारी महिपाल बाल्मीकि ने कहा कि 11 फरवरी को भाजपा पार्टी द्वारा मनाए जाने वाले वर्ष भर के प्रमुख कार्यक्रमों में से यह एक प्रमुख कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए अंत्योदय के लक्ष्य को पूरा करने, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ मां भारती को विश्व गुरु के पद पर आसीन करने के लिये अपने तन, मन एवं यथासंभव धन को समर्पित करने के लिये संकल्पित है।
इस अवसर पर पहुचे राजस्थान से सन्त जीवनदास जी महाराज ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, महानगर मंत्री सीतल बिश्नोई, महानगर उपाध्यक्ष दुष्यंत यादव, मण्डल अध्यक्ष विनीत गुप्ता, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मुनीश धीमान, महेश गुप्ता, अमित चौधरी, विपिन राणा, अरविंद त्यागी, मुनेश त्यागी, बिजेन्द्र पाल, टीनू पाल, सचिन धीमान, महामंत्री समद, अरुण यादव, जयप्रकाश, सुनील सैनी, देशराज, नितिन परमार, नत्थू सिंह बारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
✍️मीडिया रिपोर्ट#प्रदीप धीमान




More Stories
किसान इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से बढ़ाया विद्यालय का मान
गरीब पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग, एसडीएम से मिला भाकियू (तोमर) का प्रतिनिधिमंडल