जलालाबाद/शामली
मंदिरों में एकादशी पर संकीर्तन किया । भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की। भजन प्रवचन से एकादशी पर्व मनाया गया।
जलालाबाद कस्बे के राधा कृष्ण मंदिर मोती बाजार, राधा कृष्ण मंदिर राम रतन मंडी ,पंजाबी सत्संग मंदिर कटहरा बाजार, मे एकादशी पर्व पर संकीर्तन- प्रवचन आयोजित किए । पंजाबी सत्संग मंदिर में पंडित संजय नौटियाल ने एकादशी पर्व की महत्ता के बारे में बताया की हिंदू पंचांग अनुसार प्रत्येक माह की तिथि को एकादशी तिथि कहते हैं। यह तिथि एक माह में पूर्णिमा और अमावस्या के बाद आती है। पूर्णिमा के बाद आने वाली एकादशी को कृष्ण पक्ष की एकादशी अमावस्या के बाद आने वाली एकादशी को शुक्ल पक्ष की एकादशी कहते हैं। दोनों प्रकार एकादशी का भारतीय सनातन संप्रदाय में विशेष महत्व है। भगवान नारायण को एकादशी पर्व प्रिय है। एकादशी व्रत में भगवान से नहीं मांगना चाहिए बल्कि भगवान की भक्ति मांगनीचाहिए। एकादशी पर पूजा अर्चना से नर्क में पड़े पितरों का भी कल्याण होता है। सुंदर भजनों का गायन श्रद्धालु महिलाओं ने किया। भजनों के माध्यम से भगवान नारायण का गुणगान किया। स्वाति नारंग, अंजलि नारंग, सुनीता ,मनीषा ,परी, बोधराज नारंग का कार्यक्रम में सहयोग रहा।
रिपोर्ट:-सतेन्द्र राणा
थानाभवन, शामली
9411608030




More Stories
हिंदुस्तान ओलंपियाड में वेदांता पब्लिक स्कूल का परचम, विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास
क्षेत्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में वेदांता पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम
मुजफ्फरनगर में उत्तर भारत की सबसे बड़ी श्री बालाजी शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ, 24 घंटे शहर में गूंजेंगे जयकारे