November 10, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

जलालाबाद बैंकों के निजीकरण को लेकर कर्मचारियों की हड़ताल के कारण ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा

जलालाबाद/शामली

दो दिन से हड़ताल के चलते जलालाबाद क्षेत्र के बैंक बंद होने से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लेन-देन ना होने से ग्राहकों के आवश्यक कार्य रुक गए। एक एटीएम मात्र संचालित होने से परेशानी उठानी पड़ रही। आज यानी बुधवार से बैंक खुलने पर धन के लेन देन के लिए बैंकों में भीड़ रहेगी।

बैंको के निजीकरण के विरोध में दूसरे दिन हड़ताल रहने से जलालाबाद कस्बे व गांव हसनपुर लुहारी के बैंक बंद रहे। शनिवार से बैंक बंद चले आ रहे हैं। हड़ताल सोमवार से शुरू होने पर बैंकों में कामकाज ठप है । ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स वर्तमान में पंजाब नेशनल बैंक ,पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक शाखाएं बंद रही। सोमवार में बंपर शादियां होने पर बैंक से जुड़े ग्राहक धन की निकासी ना होने से परेशान रहे। दूसरे खातों में धन जमा कराने के लिए भी परेशानी उठानी पड़ी। बैंकों के बंद होने से धन निकासी नहीं हो पाई । लेन-देन ना होने से भूमि की खरीद-फरोख्त पर असर रहा । गांव हसनपुर लुहारी निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें शादी में भात लेकर जाना था । इसके लिए धन की जरूरत थी । धन निकासी ना होने से शादी में नहीं जा सके। कस्बे में चार एटीएम हैं। पंजाब नेशनल बैंक निकट पुलिस चौकी के एटीएम को छोड़कर किसी भी बैंक का एटीएम कार्य नहीं कर रहा। एटीएम से निकासी करने को भी ग्राहक परेशान रहे। पंजाब नेशनल बैंक शाखा प्रबंधक सौरभ कुमार ने बताया की आज यानी बुधवार से बैंक खुलेंगे। अभी तक यूनियन की ओर से बैंक खोलने की संकेत मिले हैं। निजी करण होने से ग्राहकों वह बैंक कर्मचारियों दोनों को नुकसान उठाना होगा। खाता खोलने के लिए अंतिम राशि लोन पर ब्याज दरें बढ़ जाएंगी। बैंकों का निजीकरण हित में नहीं है। इसलिए इसका विरोध किया जा रहा है।

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!