April 17, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

जलालाबाद सैयद मौलाना मजहर अली शाह की स्मृति में 249 वा दो दिवसीय सालाना उर्स चादर पेशगी के साथ शुभारंभ किया गया

जलालाबाद/शामली

दो दिवसीय सालाना उर्स का शुभारंभ देर शाम चादर की पेशगी से किया। सैयद मौलाना मजहर अली शाह के सालाना उर्स पर सज्जादा नशीन के सानिध्य में चादर पेशगी के साथ दुआएं मांगी। रात्रि में कव्वालियों का आयोजन हुआ।

जलालाबाद कस्बे के मोहल्ला जामिन अली में स्थित सैयद मौलाना मजहर अली शाह की स्मृति में 249 वा दो दिवसीय सालाना उर्स बुधवार देर शाम चादर पेशगी के साथ शुभारंभ किया गया। सज्जादा नशीन पीर जी सैयद इकबाल हुसैन के सानिध्य में जियारत कर चादर की पेशगी प्रबंधक सैयद कलीम हुसैन ,सलीम हुसैन ,जमील अहमद, भीकका मलिक, सूफी आसिफ अहमद व अन्य सूफियों के साथ की गई। देर रात्रि में महफिले समा सजाई गई। महफिले समा में मुजफ्फरनगर, देवबंद ,सहारनपुर ,थाना भवन से आई कव्वालियों की टीम ने सैयद मौलाना मजहर अली शाह का गुणगान किया। मुजफ्फरनगर से आए कव्वाली टीम ने जियारत कर कव्वाली शान में पेश की कि, तकदीर बदल जाती हैं, ये वो आशियाना है। तेरे दर आके तकदीर बदल जाती है, मेरे आका तेरा द्वारा सबके लिए है। आज यानी बृहस्पतिवार में सालाना उर्स का कार्यक्रम होगा ।

About The Author

error: Content is protected !!