जलालाबाद/शामली
दो दिवसीय सालाना उर्स की रात्रि में महफिले समा सजाई गई। दूरदराज क्षेत्र से आई कव्वाली टीमों के बीच मुकाबला हुआ। दुआ मांग कर सालाना उर्स का समापन हुआ।
जलालाबाद कस्बे के मोहल्ला जामिन अली शाह स्थित सैयद मौलाना मजहर अली शाह के 249 वा सालाना उर्स पर दूसरे दिन रात्रि में कुरानी खानी से सालाना उस का शुभारंभ हुआ। महफिले समा सजाई गई। महफिले समा में कव्वाली टीमों के बीच मुकाबला हुआ। दूरदराज क्षेत्र की दरगाह झिंझाना से सज्जादा नशीन बाबर अहमद शेखपुरा से साजिद हुसैन शामली से मतलूब शाह ने सालाना उर्स में हाजिरी दी। समापन अवसर पर एक साथ पीर जी , सैयद इकबाल के सानिध्य में सैयद सलीम हुसैन, कलीम हुसैन, जमील अहमद, आसिफ अहमद, अन्य ने दुआएं मांगी। अंत में हलवा प्रसाद वितरित किया गया।




More Stories
पुरकाजी में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी का भव्य स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर भरा जोश
हिंदुस्तान ओलंपियाड में वेदांता पब्लिक स्कूल का परचम, विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास
क्षेत्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में वेदांता पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम