जलालाबाद/शामली
सोमवती अमावस्या पर संगम पर सुबह से स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। संगम तट पर ध्यान, पूजन किया । पितरों को अर्पण किया। सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की ।
जनपद शामली के गंदेवडा गंगा यमुना नहर संगम पर सोमवार में सोमवती अमावस्या पर सुबह से ही श्रद्धालु पितरों की पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। संगम के पवित्र जल में स्नान किया। स्नान करने के पश्चात संगम तट पर पितरों की पूजा अर्चना के लिए ध्यान लगाया। क्षेत्र से पंडित अशोक कुआं खेड़ा, पंडित राजेंद्र शास्त्री, पंडित चंद्र मोहन शास्त्री ने सुख शांति की कामना के लिए संगम तट पर यज्ञ आयोजित किया। यज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति दी। पितरों से सुख शांति की कामना की गई। पितरों का स्मरण किया । भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की आराधना की । महिला संकीर्तन मंडली ने भजनों से भगवान हरि का संकीर्तन किया। संगम पर सुबह से लेकर देर शाम तक स्नान चलता रहा। दूरदराज क्षेत्र से श्रद्धालु संगम पर स्नान करने के लिए पहुंचे। उल्लेखनीय है कि संगम तट पर राज्य सरकार विकास कार्य हेतु स्नान घाट अतिथि भवन का निर्माण करा रही है। आने वाले समय में संगम तट अधिक विकसित होगा।
सतेन्द्र राणा
9411608030




More Stories
सांस्कृतिक विविधता के रंगों से सजा वेदांता पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल जयंती पर विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
रामपुर तिराहा पुल के चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त मंत्री कपिल देव ने प्रमुख सचिव लोनिवि से वार्ता कर शीघ्र स्वीकृति के दिए निर्देश, 93 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को प्रेषित
एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया