जलालाबाद/शामली
प्रदेश सरकार के रविवार में घोषित लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस शनिवार शाम से ही कस्बे में मुस्तैद रही।
जलालाबाद हाईवे, गंगोह तीतरों मार्ग ,पीठ मैदान, मेन बाजार, बंबा चौक ,कटहरा बाजार, मोती बाजार में लॉकडाउन के चलते बाजार सुनसान रहे। आवश्यक सेवाओं की दुकानें खोली गई। सुबह मे पुलिस चौकी प्रभारी ने शराब व बियर की दुकान खुली होने पर बंद कराई। बाद में दुकानदारों ने दुकानों के खुले रहने के शासन के आदेश दिखाएं। शासन के आदेश पर शराब, बीयर की दुकान खुली रही। पुलिस चेक पोस्ट, पुलिस चौकी ,नगर पंचायत कार्यालय, हाईवे किनारे पर खड़े निजी सरकारी वाहनों का सैनिटाइजेशन नगर पंचायत कर्मियों ने किया। कटहरा चौक, मेन बाजार, नया बस स्टेंड,आदि जगह पर नगर पंचायत ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ सफाई कराकर सेनिटाइजेशन व रात्रि में फागिंग कराया।
सतेन्द्र राणा
9411608030




More Stories
पूर्व चेयरमैन मरहूम तारिक़ मुस्तफ़ा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का ख़िताब पुरक़ाज़ी ने जीता
किसान इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से बढ़ाया विद्यालय का मान