May 1, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

इनवर्टर लगाने को लेकर दो पक्षों में हुआ जोरदार हंगामा

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव तेवडा में इनवर्टर लगाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के उपरांत मारपीट हो गई, जिसमें धारदार हथियार चलने से तीन व्यक्ति घायल हो गये, जिसमें गम्भीर रूप से घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीडित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना ककरौली क्षेत्र के गांव तेवडा में इलेक्ट्रीशियन के साथ इनवर्टर लगाने को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में तीन युवक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेवडा निवासी केसर ने नवेद मिस्त्री को इनवर्टर लगाने के लिए पैसे दे रखे थे। दोनों में इनवर्टर समय पर न लगाने को लेकर कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के परिजनों ने आकर एक दूसरे को गाली गलौच शुरू कर दी जिसके बाद ईंट पत्थर चलने लगे, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से तीन घायल हो गए।

About The Author

error: Content is protected !!