November 11, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का हुआ सम्मान

मेहनगर, मुहम्मदपुर और मिर्जापुर ब्लाक में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख सहित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया।
मेहनगर में मुख्य अतिथि गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा के महामंत्री सुनील गुप्ता, विशिष्ट अतिथि भूमि विकास बैंक के चेयरमैन अरविंद सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। राजेश सिंह महुवारी, हरिबंश मिश्र, तीजा राम, महेंद्र मौर्य, सुरेंद्र सिंह, बलराज सिंह, कृष्ण विहारी सिंह, नन्हकू सरोज, राजेश सिंह ,वीरेंद्र पासवान ,रणवीर सिंह,सुधीर कुमार राय ,पूनम सिंह ,अनुराग पांडेय ,मुकेश सिंह मौजूद रहे।बिंद्राबाजार क्षेत्र के मुहम्मदपुर ब्लाक सभागार में हुए स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषि कांत राय व ब्लाक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा रहे। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख विजय विश्वकर्मा व संचालन विजय मिश्रा ने किया। इस अवसर पर सीता चौहान, अवधेश चौहान, उग्रसेन आदि मौजूद रहे। सरायमीर क्षेत्र के मिर्जापुर ब्लाक में गोरखपुर मंडल के भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय व विशिष्ट अतिथि प्रमोद चतुर्वेदी ने किया। अध्यक्षता अनुपम पांडेय और संचालन सूर्यनाथ तिवारी ने किया।

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!