शामली जनपद में छात्रों के दो गुटों में लाइव संघर्ष हुआ है…मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घुसे चले…छात्रों में यह संघर्ष एक कोचिंग सेंटर पर हुआ है…जिसकी सूचना छात्रों ने पुलिस को दी…जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और सीसीटीवी में दिख रहे छात्रों की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल मामला कांधला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट स्थित एक कोचिंग सेंटर पर यह हंगामा हुआ है…जहाँ पर कांधला थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के 2 छात्र गुट पढ़ने के लिए आए थे…कोचिंग टाइम समाप्त हो जाने के पश्चात छात्र सड़क पर आ गए…दोनों छात्र गुटों के बीच मामूली विवाद को लेकर गाली गलौज शुरू हो गई…एक दूसरे का विरोध करने पर दोनों छात्र गुटो ने अपने अपने हाथो में बेल्ट लेकर एक दूसरे पर हमला बोल दिया…छात्र गुटों के बीच भीषण मारपीट का दृश्य देखने के पश्चात आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को मामले की सूचना देकर मौके पर बुला लिया…पुलिस को मौके पर आता देख आरोपी छात्र गुट मौके से फरार हो गए…पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कोचिंग सेंटर संचालक से छात्रों के संबंध में जानकारी ली…छात्र गुटों के बीच मारपीट का उक्त दृश्य नजदीक के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया…जो सोशल मीडिया पर पूरी तरह से वायरल हो रहा है ।




More Stories
सांस्कृतिक विविधता के रंगों से सजा वेदांता पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल जयंती पर विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
रामपुर तिराहा पुल के चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त मंत्री कपिल देव ने प्रमुख सचिव लोनिवि से वार्ता कर शीघ्र स्वीकृति के दिए निर्देश, 93 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को प्रेषित
एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया