बुधवार को मु.नगर जिला कचहरी में स्थित सिविल बार एसोसिएशन मु.नगर के राष्ट्रीय सभागार में कोविड वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया, इस कैंप में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतू प्रथम व द्वितीय डोज लगाने के साथ-साथ पात्र लोगो को बूस्टर डोज भी लगाई गई, इसके अलावा इस चिकित्सा कैंप में जिला चिकित्सालय से पहुंचे चिकित्सक डा. राजेश बंसल द्वारा कैंप में आये लोगो का ब्लड प्रेशर व ब्लड शुगर का लेवल निःशुल्क चैक करने के पश्चात पात्र लोगो को दवाईयों का वितरण भी निःशुल्क किया गया

इस कैंप में अधिवक्ता संजय शर्मा का विशेष योगदान रहा, इसके अलावा सिविल बार एसोशिएशन मु.नगर के अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, महासचिव सुनील कुमार मित्तल, उपाध्यक्ष राधेश्याम गर्ग, सहसचिव कपिल कुमार गुप्ता, संजीव कुमार त्यागी, श्रीमती निर्मला मित्तल एडवोकेट का सरहनीय योगदान रहा





More Stories
सांस्कृतिक विविधता के रंगों से सजा वेदांता पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल जयंती पर विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
रामपुर तिराहा पुल के चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त मंत्री कपिल देव ने प्रमुख सचिव लोनिवि से वार्ता कर शीघ्र स्वीकृति के दिए निर्देश, 93 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को प्रेषित
एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया