April 17, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलाया जाएगा स्वाध्याय सप्ताह -आचार्य संजीव आर्य

रिपोर्ट- गोपी सैनी। जनपद मुजफ्फरनगर की भोपा रोड स्थित आर्य समाज गंगा विहार में आचार्य संजीव आर्य द्वारा प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गई की 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक स्वाध्याय सप्ताह यानी आओ सनातन को समझे कार्यक्रम प्रतिदिन श्याम कल 5 बजे से 7 बजे तक चलाया जाएगा जिसमें इन सात विषयों पर व्याख्यान और शंका समाधान का अवसर रहेगा। आचार्य संजीव आर्य ने कहा कि सनातन धर्म कोई प्रदर्शन की वस्तु नहीं है अपितु आचरण के शाश्वत सिद्धांत है इन्हीं सिद्धांतों को जनमानस में प्रयोग कर उन्हें श्रेष्ठ अर्थात आर्य बनाने को आर्य समाज प्रतिबद्ध है आचार्य संजीवनया ने बताया कि धर्म के नाम पर आधी अधूरी और साथी जानकारी परोसने वाली कथाओं और कार्यक्रमों के कारण धर्म दिखावा और धन बटोरने का साधन मात्र बनकर रह गया है इसका स्तर गिरा है और भविष्य में यदि यही गति चलती रही तो स्तर और गिरेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी जाति पेंट और संप्रदायो के प्रत्येक उस व्यक्ति का आह्वान करते हैं जो इस वास्तविक मानव धर्म की उन्नति के लिए कार्य करने को तत्पर है एवं कार्य करना चाहते हैं किसी कड़ी में आर्य समाज गंगा विहार का यह कार्यक्रम भी है इसमें इन सात विषयों पर व्याख्यान और शंका समाधान का अवसर रहेगा सभी आर्य वंशियों को हम अपने इन कार्यक्रमों में 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम कल 5 बजे से 7 बजे के लिए यह कार्यक्रम चलाएंगे। इस अवसर पर आर्य समाज गंगा विहार के प्रधान आर्य कवल सिंह, मंत्री आर्य सरवन, प्रदेश अध्यक्ष आर्य राजेंद्र, आर्य योगेश्वर, आर्य रजनीश और आर्य कमलदीप मौजूद रहे।

About The Author

error: Content is protected !!