एसएसपी के औचक निरीक्षण से थाने में मचा हड़कंप,निरीक्षण कर दिए निर्देश
रिपोर्ट- जावेद आलम। मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने आकस्मिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।वही एसएसपी के अचानक थाने में पहुंचने से हड़कम्प मच गया वही एसएसपी के निरीक्षण की किसी भी पुलिकर्मी को भनक तक नही लग पाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजीव सुमन ने थाना चरथावल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क,थाना कार्यालय,मालखाना,बंदी गृह,संतरी पहरा,कम्प्यूटर कक्ष, विवेचना कक्ष,साइबर क्राइम हेल्प डेस्क तथा भोजनालय का निरीक्षण किया वही एसएसपी में त्यौहार रजिस्टर,टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं नये सिरे से टॉप-10 अपराधियो को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया तथा पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति अच्छा व्यवहार रखने एवं लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु थाना प्रभारी चरथावल ओपी सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।




More Stories
सांस्कृतिक विविधता के रंगों से सजा वेदांता पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल जयंती पर विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
रामपुर तिराहा पुल के चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त मंत्री कपिल देव ने प्रमुख सचिव लोनिवि से वार्ता कर शीघ्र स्वीकृति के दिए निर्देश, 93 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को प्रेषित
एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया