ककरौली क्षेत्र के गांव मे कृषि भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर तनाव की आशंका
ककरौली : टंढ़ेडा गांव मे कृषि भूमि पर अवैध रूप से कब्जे के प्रयास के आरोप के बीच तनाव की आशंका व्याप्त हो गयी।सोमवार को हुए घटनाक्रम के बीच मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गयी।कब्जाधारी किसान ने पुलिस पर भेदभाव पूर्ण कार्रवाई के आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव टंढेडा निवासी अब्दुस्सलाम ने उपजिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र मे बताया की गांव के जंगल मे उसकी पैतृक कृषि भूमि है जिसके खसरा नंबर 1282 व 1284 मे वह 1969से काबिज होकर खेती कर रहा है। इस भूमि से संबंधित विवाद न्यायलय मे लंबित है जिसमें 16 अप्रैल की तिथि सुनवाई की है व एक अन्य न्यायलय मे 8 अप्रैल सुनवाई की तिथि नियत है।अब्दुस्सलाम का आरोप है की कुछ भू माफिया किस्म के व्यक्ति उसपर कब्जे के प्रयास मे हैं। बीते शनिवार को आरोपियों ने पुलिस के सहयोग से भूमि पर कब्जे का प्रयास किया। तथा रविवार को भी आरोपियों ने पुन:इसी कार्य को दोहराते हुए खेत मे खड़ी फ़सल को भी खुर्द बुर्द कर दिया।आरोपी अनावश्यक रूप से गांव की शान्ति व्यवस्था को नुकसान पहुँचाने के प्रयास मे है।
मामले को लेकर गांव मे तनाव की आशंका बनी हुई है। क्षेत्रीय लेखपाल ने बताया कि मामला कोर्ट में चल रहा है l




More Stories
मुजफ्फरनगर में उत्तर भारत की सबसे बड़ी श्री बालाजी शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ, 24 घंटे शहर में गूंजेंगे जयकारे
सम्राट इंटर कॉलेज की कंप्यूटर लैब का भव्य उद्घाटन
ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार