मुजफ्फरनगर की रूड़की रोड स्थित संतोष पैलेस में ‘सपनों की उड़ान’ के बैनर तले मेला कार्निवल टैलेंट शो का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मॉडलिंग, डांसिंग और सिंगिंग के ऑडिशन आयोजित हुए, जिनमें बड़ी संख्या में बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का आयोजन रैपर अक्षय (Akki Rap King) द्वारा किया गया। आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले न्यूमैक्स सिटी में आयोजित किया जाएगा, जहां चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उभरती प्रतिभाओं को आगामी म्यूजिक एल्बम एवं अन्य प्रोजेक्ट्स में अवसर भी प्रदान किए जाएंगे।

ऑडिशन के दौरान निर्णायक मंडल के रूप में अभिलाषा कपूर, हृतिक और रैपर त्यागी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया और उन्हें उपयोगी मार्गदर्शन भी प्रदान किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में ‘सपनों की उड़ान’ टीम का विशेष योगदान रहा, जिसमेंप्रियांश तोमर, लक्ष्य, गौरी, आकांक्षा, अतिन सेठी और मेनिक बेदी शामिल रहे। ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अभिभावकों ने भी इस प्रकार के मंच को बच्चों और युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए उपयोगी बताते हुए आयोजकों की सराहना की। आयोजकों के अनुसार, ‘सपनों की उड़ान’ का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाकर उन्हें आगे बढ़ने का सशक्त मंच प्रदान करना है।




More Stories
मुजफ्फरनगर में उत्तर भारत की सबसे बड़ी श्री बालाजी शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ, 24 घंटे शहर में गूंजेंगे जयकारे
सम्राट इंटर कॉलेज की कंप्यूटर लैब का भव्य उद्घाटन
ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार