मुजफ्फरनगर की गांधी कॉलोनी स्थित मैजिक डांस एकेडमी पर कोरियोग्राफर मोहन अरोरा के संयोजन व विशा के संचालन में उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को कत्थक के प्रमाण पत्र एवं अंक तालिकायें समारोह पूर्वक प्रदान की गई इसके अतिरिक्त पश्चिम बंगाल के आसनसोल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के विजेताओं को मैडल एवं प्रशस्तिपत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फिल्मी ऐक्टर अख्तर कुरैशी, वरिष्ठ पत्रकार राजीव मोहन गोयल, समाजसेवी अजय अनेजा, इंजीनियर्स क्लब के सचिव इं० बसन्त कुमार गोयल, रमेश कैस्टो, गायक अमित शर्मा, श्रीमती प्रियंका पाल, तनु रानी, धर्मेंद्र सिंह, सम्पादक खुलासा न्यूज, सरताज राणा, उप सम्पादक खुलासा न्यूज आदि ने अतिथि के रूप में उपस्थित होकर शगुण टण्डन, रौनक टण्डन, काव्या सिंह, कामाख्या महिवाल, निकिता वर्मा, अदिति सिंह, हिमांशी कालरा, यशस्वी मदान, कौशिकी सिंह, सुहानी कश्यप, सानवी शर्मा आदि को सम्मानित किया। इस अवसर पर एकेडमी के कलाकारों ने नृत्य व गायन की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी l




More Stories
अखिलेश यादव के बयान पर रालोद कार्यकर्ताओं में आक्रोश, महावीर चौक पर फूंका पुतला
सीएम का राशन डीलरो को तोहफा, लाभांश बढाकर किया 125, मुजफ्फरनगर में हुआ संजीव प्रसारण
मोहम्मद फरमान खोजा नगला बने भाकियू के पुरकाजी युवा ब्लॉक अध्यक्ष, समर्थको मे खुशी की लहर