मेरठ: मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मंत्री कपिल देव ने शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए दो युवकों की तत्काल सहायता कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 2 फरवरी को मंत्री कपिल देव का काफिला मेरठ से मुज़फ्फरनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान मार्ग में उन्होंने देखा कि एक सड़क दुर्घटना के बाद दो स्कूटी सवार युवक डिवाइडर के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में गिरे हुए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंत्री कपिल देव ने बिना किसी देरी के अपना काफिला रुकवाया और स्वयं घायल युवकों की मदद के लिए आगे आए।

मंत्री कपिल देव ने दोनों घायलों को अपनी निजी कार से एस.डी.एस. ग्लोबल हॉस्पिटल पहुँचाया, जहाँ उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।घायल युवकों की पहचान अंकुर एवं राजा निवासी सकोती टांडा के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों युवक अपनी ताई को खाना देकर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी स्कूटी की एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई, जिससे वे डिवाइडर पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में अंकुर के सिर में गहरी चोट आई थी।
मंत्री कपिल देव की तत्परता और मानवीय संवेदना के कारण समय रहते उपचार संभव हो सका। चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल अंकुर की हालत में सुधार है और वह खतरे से बाहर है। मंत्री कपिल देव द्वारा दिखाई गई यह मानवीय पहल आमजन के लिए प्रेरणास्रोत है और यह दर्शाती है कि जनप्रतिनिधि न केवल शासन बल्कि समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं।




More Stories
मुजफ्फरनगर में उत्तर भारत की सबसे बड़ी श्री बालाजी शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ, 24 घंटे शहर में गूंजेंगे जयकारे
सम्राट इंटर कॉलेज की कंप्यूटर लैब का भव्य उद्घाटन
ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार