मुजफ्फरनगर : सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह, उमंग एवं खेल गतिविधियों से सराबोर रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक यशवीर सिंह एवं प्रबंधक निशा सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता रानी ने की। खेल प्रतियोगिता की समस्त व्यवस्थाएँ विद्यालय के समर्पित शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराई गईं।
इस गरिमामयी अवसर पर विद्यालय को कृष्ण गोपाल मित्तल, प्रवीन कुमार, दिनेश कुमार एवं अविलक्षय मित्तल जैसे विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति प्राप्त हुई। साथ ही बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और अधिक बढ़ाया। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का हार्दिक स्वागत किया गया।

नर्सरी से उच्च कक्षाओं तक के विद्यार्थियों हेतु विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें बॉल विद बकेट, बॉल विद ग्लास, बॉल विद क्लिप, जंप गेम, रिंग गेम, बैकपैक, बैलून रेस, एक पैर दौड़, बैलेंस गेम, हर्डल दौड़, फ्लैग रेस, लॉन्ग जंप एवं खो-खो आदि प्रमुख रहे। विद्यार्थियों ने सभी प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया। प्रधानाचार्या सरिता रानी ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद गतिविधियाँ विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक सुदृढ़ता, आत्मविश्वास एवं टीम भावना को विकसित करती हैं। उन्होंने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम का समापन विजेता विद्यार्थियों को मेडल एवं ट्रॉफी वितरण के साथ हुआ, जिसमें अतिथियों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।




More Stories
किसान इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से बढ़ाया विद्यालय का मान
गरीब पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग, एसडीएम से मिला भाकियू (तोमर) का प्रतिनिधिमंडल
मुजफ्फरनगर दैनिक जागरण के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट भूषण भास्कर को मेरठ में नारद सम्मान पुरस्कार से किया सम्मानित