November 11, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

इंडियन पोटाश लिमिटेड, शुगर यूनिट रोहाना कलां में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह – 2026 का शुभारम्भ

इंडियन पोटाश लिमिटेड, शुगर यूनिट रोहाना कलां में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह - 2026 का शुभारम्भ

इंडियन पोटाश लिमिटेड, शुगर यूनिट रोहाना कलां में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह - 2026 का शुभारम्भ

राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह-2026 के अंतर्गत सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजन का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा के महत्व, दुर्घटना रोकथाम तथा सुरक्षित कार्य व्यवहार के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई गई और सुरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त कार्यस्थल बनाने का संकल्प लिया गया।
कारखाने में कार्यक्रम का शुभारम्भ यूनिट हेड श्री लोकेश कुमार जी,यांत्रिकी विभागाध्यक्ष श्री रामबीर सिंह लल्लर जी एवं विभागाध्यक्ष श्री पंकज कुमार जी की उपस्थिति में किया गया। कारखाने में सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ फायर एवं सुरक्षा अधिकारी मोहित कुमार बालियान के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्षों एवं प्लांट के कर्मचारियों की उपस्थिति रही। प्रबंधन द्वारा सभी कर्मचारियों से कारखाने में सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित कार्य संस्कृति को अपनाने की अपील की गई।
राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 4 मार्च से 10 मार्च तक मनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत पूरे सप्ताह विभिन्न सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!