April 30, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

प्रो0 महादेव लाल श्रॉफ की जयंती पर राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस/फार्मा अन्वेषण मनाया गया

प्रो0 महादेव लाल श्रॉफ की जयंती पर राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस/फार्मा अन्वेषण मनाया गया

प्रो0 महादेव लाल श्रॉफ की जयंती पर राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस/फार्मा अन्वेषण मनाया गया

एस0 डी0 कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड वोकेशनल स्टडीज़, मुजफ्फरनगर में भारत में फार्मेसी शिक्षा के जनक Prof. Mahadeva Lal Schroff की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज में विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा विभिन्न शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य फार्मेसी शिक्षा के महत्व तथा स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्ट की भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम की शुरुआत आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके जीवन, कार्यों और भारत में फार्मेसी शिक्षा के विकास में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रो. एम.एल. श्रॉफ को भारत में संगठित और आधुनिक फार्मेसी शिक्षा की नींव रखने का श्रेय दिया जाता है। उनके प्रयासों के कारण ही देश में व्यवस्थित फार्मेसी पाठ्यक्रमों की शुरुआत हुई, जिसने आज फार्मास्यूटिकल शिक्षा, शोध और उद्योग को नई दिशा प्रदान की है।
इस अवसर पर कॉलेज निदेशक डॉ. अरविंद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि प्रो. एम.एल. श्रॉफ का जीवन और कार्य आज भी फार्मेसी के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि भारत में फार्मेसी शिक्षा को एक मजबूत आधार देने में उनका योगदान अतुलनीय है। उनके दूरदर्शी विचारों और प्रयासों के कारण ही आज भारत वैश्विक स्तर पर फार्मास्यूटिकल अनुसंधान, दवा निर्माण और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में फार्मासिस्ट की भूमिका स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है और विद्यार्थियों को इस दिशा में अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा विचार-विमर्श और जागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें फार्मेसी शिक्षा, दवा सुरक्षा, और जनस्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर जानकारी साझा की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए फार्मेसी क्षेत्र में अपने भविष्य और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों पर विचार व्यक्त किए।
इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी पदाधिकारीगण एवं स्टॉफ, डॉ0 वैशाली, डा0 भूवानेन्द्र सिंह, डा0 पोपिन कुमार, डॉ निशा सिंह, डॉ0 पायल दीपक, डॉ हुमा सैफी, प्रवीन कुमार, डा0 कुलदीप सैनी, मीनू देवी, रितू कौशिक, आसिफ खान, रवि कुमार, प्रभा, दीपिका, मौ0 जूबैर, मिनाता, नसीम अहमद, विकास कुमार, पल्लवी, अंशु पंवार, निदा बेबी, पीयूष कुमार सिंघल, महिमा, सलमान, समी जैदी, सुबोध कुमार, विनय कुमार, सना जैदी, सोनू कुमार, अक्षय वर्मा, एलिश, स्मृति माथूर, शुभम आदि उपस्थित रहे।

About The Author

error: Content is protected !!