October 10, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

हिण्डौन सिटी के मिथलेश जी 14 ब्राह्मणों के साथ कराएंगे मुजफ्फरनगर का ऐतिहासिक शिवशक्ति महायज्ञ, उमड़ेगा आस्था का सैलाब

हिण्डौन सिटी के मिथलेश जी 14 ब्राह्मणों के साथ कराएंगे मुजफ्फरनगर का ऐतिहासिक शिवशक्ति महायज्ञ, उमड़ेगा आस्था का सैलाब

हिण्डौन सिटी के मिथलेश जी 14 ब्राह्मणों के साथ कराएंगे मुजफ्फरनगर का ऐतिहासिक शिवशक्ति महायज्ञ, उमड़ेगा आस्था का सैलाब

मुजफ्फरनगर। श्री बालाजी रोड, नई मण्डी स्थित श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति (रजि०) के तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे एकादश कुण्डीय श्री शिवशक्ति महायज्ञ-2026 को लेकर तैयारियां चरम पर हैं। मन्दिर समिति के प्रधान हरिशंकर तायल और प्रमुख पदाधिकारी भीमसेन कंसल ने यज्ञ की भव्यता और व्यवस्थाओं को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है।
पदाधिकारियों ने बताया कि इस ऐतिहासिक और अत्यंत पावन महायज्ञ को पूरी विधि-विधान से संपन्न कराने के लिए हिण्डौन सिटी से सुप्रसिद्ध विद्वान मिथलेश जी अपने साथ 14 प्रकांड विद्वान ब्राह्मणों की टोली लेकर मुजफ्फरनगर आ रहे हैं। मिथलेश जी के सानिध्य में इन 14 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ की वेदियों पर आहुतियां दिलवाई जाएंगी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय और दिव्य ऊर्जा से सराबोर हो उठेगा।
508 महिलाएं उठाएंगी कलश, 51 यजमान जोड़े से बैठेंगे यज्ञ में
मन्दिर समिति ने बताया कि आइये रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9:30 बजे आयोजित होने वाली कलश यात्रा ऐतिहासिक होगी। इस भव्य कलश यात्रा में 508 माताएं एवं बहनें पारंपरिक वेशभूषा में अपने सिर पर मंगल कलश धारण कर नई मण्डी क्षेत्र में नगर भ्रमण करेंगी। वहीं, इस नौ दिवसीय अनुष्ठान के दौरान 51 मुख्य यजमान सपत्नीक (अपनी पत्नियों के साथ जोड़े से) यज्ञशाला में बैठकर लोक-कल्याण और विश्व शांति की कामना के साथ आहुति देंगे।
महायज्ञ की महत्ता और पुण्य फल:
प्रधान हरिशंकर तायल और भीमसेन कंसल ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार इस महायज्ञ की महिमा अपरंपार है। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन यज्ञशाला की 108 परिक्रमा करने से श्रद्धालुओं को अनंत गुणा पुण्य फल की प्राप्ति होती है। हिण्डौन सिटी से आ रहे विद्वानों के मार्गदर्शन में होने वाला यह अनुष्ठान मुजफ्फरनगर के इतिहास में अध्यात्म का एक नया अध्याय लिखेगा।
संक्षिप्त कार्यक्रम विवरण: कलश यात्रा: 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) प्रातः 9:30 बजे से (नई मण्डी क्षेत्र)

  • मुख्य महायज्ञ (प्रतिदिन): 11 से 19 अक्टूबर तक (सुबह 7:00 से 10:00 बजे और दोपहर बाद 3:00 से शाम 6:00 बजे तक)
  • पूर्णाहूति: 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) सायं 5:00 बजे
  • विशाल भण्डारा: 20 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) दोपहर 12:00 बजे से
    मन्दिर समिति के संस्थापक मुख्य चन्द्रकिरण गर्ग गुरु जी, कोषाध्यक्ष सुनील तायल, मंत्री कुलदीप कुमार सहित पूरी टीम इस आयोजन को भव्य रूप देने में दिन-रात जुटी हुई है।

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!