April 19, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

समाज सेवी चौधरीभोलू सिंह आर्य के आकाशमिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

नागल क्षेत्र में भोलू सिंह के निधन से शोक की लहर
नागल , आर्य समाज के बढ़ेडी नागल के संस्थापक व समाज सेवी चौधरी भोलू सिंह आर्य के आकस्मिक निधन पर पूरे नागल क्षेत्र वह आर्य जगत में शोक की लहर छा गई , मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार चौधरी वीरेंदर सिंह ओहलान ने कहा चौधरी भोलू सिंह आर्य उनके ताऊ थे तथा वे एक नेक पुण्य आत्मा थे आज वे इस संसार से विदा हो गए , वे अपने पीछे अपने आचरण व अपने सिद्धांतों को छोड़कर इस संसार से विदा हो गए , भोलू सिंह आर्य, आर्य समाज बढेडी नागल के संस्थापक रहे,वर्तमान में आर्य समाज जैसी संस्थाएं समाज में अंधविश्वास, पाखंड तथा कुरीतियों को दूर करने का कार्य करता है, चौधरी ओमवीर आर्य ने कहा कि हमने आज आर्य जगत के एक ग्रामीण विद्वान को अपने बीच से खो दिया है , विजय पाल आर्य ने कहा यह हमारे लिए गर्व की बात है कि चौधरी भोलू सिंह आर्य नागल की भूमि पर जन्म लिया तथा आज स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस के अवसर पर उनका निधन हुआ है वह हमारे बीच एक पुण्य आत्मा थे, इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राहुल नोसरान , सीटू आर्य, पियूष चौधरी सुनील शास्त्री, ब्लाक प्रमुख विजेंद्र चौधरी मेनपाल सिंह आर्य ,जगदीश कुमार गुड्डू डॉ गिरीश चौधरी मेनपाल सिंह पोपिन चौधरी डॉ महावीर सिंह आर्य, विकास चौधरी उर्फ काला, सत्येंद्र वैदिक निशांत चौधरी गजेंद्र आर्य विक्रांत निशांत चौधरी कुलबीर सिंह पप्पू अमित आर्य विनोद शर्मा सतीश चौधरी विक्रांत विनोद आर्य राकेश आर्य जगपाल सिंह उर्फ पप्पू आदि उपस्थित रहे

About The Author

error: Content is protected !!