आ0स0पा ने शहीद उधम सिंह कम्बोज का जन्मोत्सव मनाया।
छुटमलपुर। आजाद समाज पार्टी के तत्वावधान में शहीद उधम सिंह काम्बोज का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने से सर्व समाज ओर देशहित मे काम करने का आह्वान किया ।
शनिवार को हरिजन कॉलोनी स्थित छप्पर हाउस मे कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भीम आर्मी प्रमुख चंदशेखर ने शहीद उधम सिंह काम्बोज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उधम सिंह कांबोज जैसे देशभक्त के कारण ही जलियांवाला बाग के हत्यारे जनरल डायर से बदला लिया था। उन्होंने कहा कि महापुरुष एक समाज के न होकर अपितु सर्वसमाज के धरोहर होते है।
उन्होंने सभी से उनके बताए मार्ग पर चलने का आव्हान किया उन्होंने मातृशक्ति से आह्वान किया कि बच्चों मे देशभक्ति की भावना जागृत करें । इस दौरान एडवोकेट केहर सिंह काम्बोज, सतीश रावत, विधानसभा अध्यक्ष विनोद पेगवाल, एडवोकेट संदीप कंबोज, मोहन कांबोज, नितिन कम्बोज, सुखदेव काम्बोज, रॉबिन, अनिल सैनी, सचिन कर्णवाल आदि मौजूद रहे।




More Stories
होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में यातायात सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को दिलाई गई सड़क सुरक्षा की शपथ
सांस्कृतिक विविधता के रंगों से सजा वेदांता पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल जयंती पर विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
रामपुर तिराहा पुल के चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त मंत्री कपिल देव ने प्रमुख सचिव लोनिवि से वार्ता कर शीघ्र स्वीकृति के दिए निर्देश, 93 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को प्रेषित