गागलहेड़ी पुलिस ने दो अभियुक्तो को नाजायज समैक के साथ किया गिरफ्तार।
गागलहेड़ी पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 एस चन्नप्पा सहारनपुर के निर्देश के अनुपालन में एवं प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रमोद कुमार एवं कांस्टेबल 1808 आशीष कुमार द्वारा अभियुक्त रामकुमार पुत्र विशंभर निवासी ग्राम खानपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार उत्तराखंड को मय साढे 5 ग्राम नाजायज स्मैक के देहरादून रोड हनुमान मंदिर के पास गागलहेड़ी से गिरफ्तार किया गया जिस के संबंध में थाना गागलहेड़ी पर मुकदमा अपराध संख्या 4/21 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
वही दूसरा अभियुक्त उप निरीक्षक सुबोध कुमार एवं कॉन्स्टेबल 1097 अल्केश कुमार द्वारा अभियुक्त मुकेश पुत्र मामराज निवासी ग्राम भlरापुर गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर को 4.5 ग्राम नाजायज स्मैक तथा एक मोटरसाइकिल बिना नंबर के भगवानपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध में थाना गागलहेड़ी पर मुकदमा अपराध संख्या 3/21 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्टपंजीकृत किया गया तथा मोटरसाइकिल धारा 207 एमवी एक्ट में सीज की गई अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया गया




More Stories
सांस्कृतिक विविधता के रंगों से सजा वेदांता पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल जयंती पर विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
रामपुर तिराहा पुल के चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त मंत्री कपिल देव ने प्रमुख सचिव लोनिवि से वार्ता कर शीघ्र स्वीकृति के दिए निर्देश, 93 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को प्रेषित
एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया