*वन विभाग की टीम ने मादा गुलदार को सकुशल पकड़ा*
*गुलदार पिंजरे में हुई कैद वन विभाग को मिली बड़ी कामयाबी*
गागलहेड़ी। वन विभाग की टीम ने फतेहपुर थाना क्षेत्र चमारीखेड़ा चौकी क्षेत्र बुड्ढाखेड़ा के जंगल से वन विभाग की टीम ने मादा गुलदार को सकुशल पकड़ा। मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम ने बुढ़ाखेड़ा के जंगल में घूम रही गुलदार को पिजरा लगाकर पकड़ा जिसमे मादा गुलदार कैद हो गई, मादा गुलदार सकुशल है जिसका एक बच्चा अभी जंगल मे इधर उधर भटक रहा है जिसको पकड़ने के लिए पिंजरे लगाकर टीमे मौके पर लगी हुई है ओर उसकी तलाश भी जारी है हाल ही मे गुलदार का एक बच्चा ग्रामीणों द्वारा मारा गया था जिसमें वन विभाग की औऱ से करीब दो दर्जन अज्ञात लोगों पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। वन विभाग की टीम के साथ वल्ड वाईड़ फाउंडेशन टीम देहरादून देवदत्त पवार, व अनन्या प्रोजेक्ट आफिसर व पशु चिकित्सा विभाग की टीम डॉ0 संजय कुमार मौके पर पहुचे ओर पिंजरे में हुई कैद गुलदार को कैलाशपुर वन विभाग कार्यालय आंबेकर पार्क पर पहुचे ओर वही पर बन्द पिजरे सहित गुलदार कैलाशपुर पार्क में रखा गया है डब्लू डब्लूएफ के प्रोजेक्ट ऑफिसर ने बताया कि डॉ0 द्वारा मेडिकल जांच में पिंजरे में कैद मादा गुलदार बताया गया है मादा गुलदार को वन विभाग के अधिकारियों के आदेशानुसार शिवालय जंगल मे सुरक्षित स्थान पर कही छोड़ा जाना बताया गया। इस मौके पर रहे डीएफओ रणबीर सिंह, शिवालिक एसडीओ सविता सैन, वन क्षेत्राधिकारी उमेश चंद शर्मा, वन दरोगा एसआई विक्रम सिंह, एसआई प्रेम शंकर तिवारी, एसआई सुनील कुमार चौरसिया, एसआई रामखेड़ी, वन रक्षक दुर्गेश कुमार, विपिन कुमार, राजेन्द्र सिंह, चन्द्रवीर सिंह, विश्वनाथ कुशवाह वन रक्षक के साथ वनविभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे जिन्होंने सकुशल मादा गुलदार को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की ओर ओर उसके एक बच्चे की तलाश जारी है जिसे पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया है।




More Stories
सांस्कृतिक विविधता के रंगों से सजा वेदांता पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल जयंती पर विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
रामपुर तिराहा पुल के चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त मंत्री कपिल देव ने प्रमुख सचिव लोनिवि से वार्ता कर शीघ्र स्वीकृति के दिए निर्देश, 93 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को प्रेषित
एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया